प्रदीप कुमार शादीपुर बने मंडल तारागढ़ के सोशल मीडिया इंचार्ज।

News Publisher  

रिपोर्टर – संजय पुरी, जिला पठानकोट के विधानसभा हलका भोआ मंडल तारागढ़ के प्रधान संजीव जंगी की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें प्रदीप कुमार शादीपुर को मंडल तारागढ़ के सोशल मीडिया का इंचार्ज नियुक्त किया गया। इस मौके पर मीडिया इंचार्ज योगेश्वर सलारिया, मंडल के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र कुमार बकनौर, मंडल के एससी मोर्चे के प्रधान राकेश कुमार माजरा विशेष तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर प्रदीप कुमार शादीपुर में आए हुए सभी ओहदेदारों का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उन्हें पूरी तनदेही से निभाएंगे।