रिपोर्टर – संजय पुरी, भारतीय जनता पार्टी ऐसी मोर्चा तारागढ़ अध्यक्ष राकेश कुमार माजरा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अब उस मोड़ पर पहुंच गई है। जहां सरकार पंजाब में आने वाले इन्वैस्टमैंट को लेकर खुलेआम सफेद झूठ बोलने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार इन्वैस्ट पंजाब के नाम पर सिर्फ पी.आर. एक्सरसाइज में लगी हुई है। जबकि पंजाब में कोई नया इन्वैस्टमैंट नहीं आया है और अगर आया है, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसे साबित करके दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने पंजाब में 10 हजार करोड़ के इन्वैस्टमैंट को लेकर करोड़ों रुपए के विज्ञापन भी दिए हैं, लेकिन सारा इन्वैस्टमैंट सिर्फ विज्ञापन है और मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब में इन्वैस्टमैंट आने के मुद्दे पर पंजाब के लोगों को गुमराह करना और झूठ बोलना बंद करना चाहिए।
राकेश कुमार माजरा ने सरकार पर बोला हमला।
News Publisher