रिपोर्टर — पवन झा आजाद, राज्य —–बिहार/ झारखंड:- एंकर —–बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में घोघरडीहा थाना क्षेत्र के दाहा पट्टी गांव में आस पड़ोस के दबंग बदमाशो ने सूर्य नारायण मंडल के पुत्र आनंद कुमार मंडल उम्र करीब 26 विवाहित है का गत बीते वर्ष अक्टूबर, 2025 को घात लगाए अपराधियों बदमाशो ने अपहरण कर लिया था। दो वर्ष पहले इसी परिवार से श्री मंडल की 16 वर्षीय बेटी की भी सोची समझी साज़िश के तहत मनीषा कुमारी का अपहरण किया जा चुका है। मगर पुलिस प्रशासन से आजतक इस पीड़ित परिवार को कोई न्याय नहीं मिल सकी है।मैनेज कर लेन-देन कर मामले को एक तरह से दबा दिया गया है। आरोपित लोगों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिंससे पुलिस प्रशासन प्रशासन पर सवाल उठना लाजिमी है।सवाल यह भी है क्या बदमाश, असामाजिक तत्व बड़ा अपराध कर मैनेज कर इस तरह से बचते रहेंगे। पुलिस और विचौलिया मालामाल होते रहेंगे। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक ने जीरो ग्रांड धरातल पर पहुंचकर मामले की गहराई से पड़ताल की है । मुख्य आरोपित सूरज मंडल दाहा पट्टी एवं अन्य आदि शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर घटनाक्रम में सूर्य नारायण मंडल की पत्नी मुनचुन देवी को आने जाने के क्रम में उसी रंजिश से शस्त्र से हमला कर गंभीर रूप से ज़ख्मी किया गया था। मुनचुन देवी का ईलाज घोघरडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल, फुलपरास क्रमशः इसके उपरांत डीएमसीएच, दरभंगा रेफर किया गया था। पीड़ित परिवार ने हमारी न्यूज नेटवर्क बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक के माध्यम से डीएम मधुबनी और आईजी दरभंगा प्रक्षेत्र से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्लग—बिहार में घोघरडीहा थाना क्षेत्र के दाहा पट्टी गांव में दो बच्चों का अपहरण किया और बच्ची की मां को बुरी तरह से पीटकर किया जख्मी, अपहरण मामले को लेकर रंजिश की आशंका।
News Publisher