पत्रकार माधुरी भोसले-सावंत को ‘सावित्री कर्तबगार महिला सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित।

News Publisher  

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, सातारा (मार्डी), महाराष्ट्र :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुजन फाउंडेशन और सुजन संस्था मित्र परिवार समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सावित्री कर्तबगार महिला सम्मान पुरस्कार 2026” कार्यक्रम में सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पत्रकार माधुरी भोसले-सावंत (खुटबाव)को सम्मानित किया गया। लोणंद स्थित अमृता मंगल कार्यालय में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा ज्योतिराव फुले की वंशज नीताताई होले ने की। उनके हस्ते माधुरी भोसले-सावंत को सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिला दिवस के अवसर पर महात्मा फुले के विचारों की विरासत को आगे बढ़ाने वाले उनके परिवार के हाथों यह सम्मान मिलना गर्व और प्रेरणा की बात है, ऐसा माधुरी भोसले-सावंत ने अपने मनोगत में कहा। माधुरी भोसले-सावंत पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे वावरहिरे स्थित मैत्रेय फाउंडेशन नामक सामाजिक संस्था की अध्यक्ष हैं। उनके माध्यम से महिला सशक्तिकरण, ग्राम स्वच्छता अभियान, सामाजिक जनजागरण, सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिलाओं के लिए मार्गदर्शन व जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य तथा मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के प्रति जनजागरण जैसे कई उपक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं। साथ ही वे सामाजिक मुद्दों पर निर्भीकता से आवाज उठाकर आम नागरिकों की समस्याओं को सामने लाने का कार्य कर रही हैं। इस कार्यक्रम में नीताताई होले (अध्यक्ष, महिला फुले वंशज, पुणे), चित्राताई क्षीरसागर, शीतल शेळके-पाटील (संस्थापक अध्यक्ष, ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले हरिकृष्णी महिला ग्रुप, लोणंद), अजित जाधव (अध्यक्ष, सुजन फाउंडेशन), योगेश सावंत, विद्या शिंदे (योग शिक्षिका, फलटण), अर्चना गडहिंग्लजकर (शिरवळ), रजनी शिंदे, नजमा पठाण, डॉ. दिपाली क्षीरसागर, डॉ. जयश्री यादव, अश्विनी जाधव, सुनीता जाधव सहित कई मान्यवर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रस्तावना व संचालन अजित जाधव ने किया तथा आभार प्रदर्शन रघुनाथ शेळके ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का भी सम्मान किया गया। महान समाजसुधारक सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिराव फुले के कार्यों से प्रेरणा लेकर महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे आने का संदेश उपस्थित मान्यवरों ने दिया।