रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद, बिहार व झारखंड राज्यों में रविवार, 15 फरवरी, 2026 को अह्ले सुबह से ही शिवभक्तों, श्रद्धालुओं का जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने का सिलसिला हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है। अभी अभी दोपहर तीन 3 बज रहे हैं। हमने बिहार झारखंड भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक के माध्यम से मधुबनी जिले के कयी प्रसिद्ध शिवालयों का जायजा लिया है। मिथिला अंतर्गत मधुबनी जिले के प्रसिद्ध बाबा वीरेश्वर नाथ महादेव यानी कि बिंदेश्वर स्थान के महादेव, झंझारपुर शांतिनाथ महादेव, उग्रनाथ महादेव,उगना, मधेपुरा में बाबा सिंहेश्वर नाथ महादेव, दरभंगा में कुशेश्वरस्थान स्थित कुशेश्वरनाथ महादेव, घोघरडीहा अंचल में हुलासपटृटी में बाबा जागेश्वरनाथ महादेव, बाबा अद्भुतनाथ महादेव, मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ महादेव, भागलपुर में बूढ़ानाथ महादेव, और झारखंड में देश व विश्व विख्यात बाबा वैद्यनाथ महादेव और बासुकीनाथ महादेव मंदिरों में लगातार जलाभिषेक कर रहे हैं। हर ओर हर हर महादेव, बोल बम की जयघोषों से गूंज रहा है। चारों ओर बल्कि चप्पे-चप्पे शिवमय हो गया है। लाखों श्रद्धालु, शिवभक्त व्रत में रहकर पूजा अर्चना में तल्लीन हैं। राज्य भर में प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं शांति व सफलतापूर्वक विधि व्यवस्था के लिए पूरी तरह से मुस्तैद, सतर्क हैं।
बिहार व झारखंड में रविवार,15 फरवरी,2026 को विशेष महाशिवरात्रि के सुअवसर पर जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए अह्ले सुबह से ही रिकॉर्ड जनसैलाब उमड़ा, मधुबनी जिले, मिथिला के शिवालयों का आज जायजा।
News Publisher