रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत में आगामी 15 फरवरी, 2026 को हिंदू को एकजुट करने की लगातार प्रयास के क्रम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी पूर्व मुख्य पार्षद, भाजपा प्रवक्ता नेता पवन कुमार झा ने आज शुक्रवार को पत्रकारों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि इस आशय की जानकारी सभी हिंदू संगठनों, सनातनियों को व्यापक रूप से दी जा रही है। सम्मेलन में भारी संख्या में साधू संतों का आगमन होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान सह प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मौके पर झंझारपुर जिला के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजक सह प्रमुख निर्मल कुमार अग्रवाल नीरु जी सहित कयी स्वयंसेवक, हिंदू सनातनी आदि उपस्थित थे ।
बिहार अंतर्गत घोघरडीहा नगर पंचायत में हिंदू सम्मेलन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा आयोजन।
News Publisher