रिपोर्ट पवन कुमार झा आजाद बिहार में आज मंगलवार को विद्या की देवी सरस्वती माता की महापूजा,2025 मूर्ति विसर्जन के बाद समापन हो गया। पूरे बिहार,व झारखंड ही नहीं हिंदुस्तान के चप्पे-चप्पे में शारदे की जय-जयकार, जयघोष गूंज रही थी। समस्त वातावरण भक्तिमय बना रहा है। बिहार के मिथिला अंतर्गत मधुबनी जिले में दो दिवसीय अवधि में सरस्वती महा पूजनोत्सव को लेकर आराधना की धूम मची रही। भाषा, शारदा, गिरा, भारती। वीणा पाणि की उतारों आरती।। महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के ही शब्दों में वर दे वीणा वादिनि वर दे। प्रिय स्वतंत्र नभ, अमृत मंत्र नव, भारत में भर दे।। वर दे वीणा वादिनि वर दे..। मंगलवार को देर शाम विसर्जन के उपरांत आस-पास तालाबों सहित क्षेत्र के सहायक नदियों में माता की प्रतिमाओं को जयघोषों के संग प्रवाहित किया गया है।
आज विद्या की देवी महा सरस्वती पूजा संपन्न।
News Publisher