बिहार के झंझारपुर अनुमंडल अनुमंडल मदनपुर पंचायत में जमकर खेली गई होली।

News Publisher  

रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र की मदनपुर पंचायत में बुधवार,,4 मार्च को मदनपुर पंचायत में मुखिया कृष्णानंद झा उर्फ राधे जी की अध्यक्षता में एक शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों आम लोगों, खास लोगों ने जमकर होली खेली हैं। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया गया। गले मिलकर शुभकामनाएं दी गई है। और मिष्ठान भी बांटा गया। मुखिया श्री झा ने इस अवसर पर कहा कि होली महान एक राष्ट्रीय महापर्व है।इस दिन सारी दूरियां,गिला शिकवा दूर हो जाता है।