बिहार में सुपौल जिले के मरौना प्रखंड अंतर्गत परसौनी में श्रीराम जानकी सह हनुमान मंदिर का शिलान्यास समारोह के बाद भब्य भंडारा का आयोजन।

News Publisher  

रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत सुपौल जिले में मरौना प्रखंड के परसौनी गांव में विगत गुरुवार 28 फरवरी 2026 को समाजसेवी परम रामभक्त यजमान संजय सिंह की अध्यक्षता में श्रीराम जानकी सह हनुमान जी मंदिर शिलान्यास समारोह के बाद एक भब्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों आम श्रद्धालुओं, ग्रामीणों को भोज दिया गया। समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर संपूर्ण आयोजन को सफल बनाया है। और आयोजन समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी यजमान संजय सिंह को बधाई शुभकामनाएं दी हैं।