रिपोर्टर:- शैलेश, रायबरेली , उत्तर प्रदेश:- 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर में आजाद अधिकार सेना द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अभियान – अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ, हमारा अभियान : घर-घर संविधान रहा। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनय कुमार एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री राम पूजन विश्वकर्मा एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता बउवा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, जिला पंचायत भावी प्रत्याशी सुजीत, करण छेदा लाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
गांधी जयंती पर सरेनी में आजाद अधिकार सेना का कार्यक्रम: महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि|
News Publisher