शहर में आवारा पशुओं से नागरिक परेशान|

News Publisher  

रिपोर्टर:- सुखदेव गहलोत, शिवगंज, राजस्थान:- आवारा पशुओं द्वारा हर रोज नागरिकों के साथ जानलेवा हमले किए जा रहे हैं जिसमें कई लोगों की तो मौत हो चुकी है कई लोग घायल हो चुके हैं अभी 2 दिन पहले मार्केट में श्री श्री राजमाता साड़ी सेंटर के मालिक श्री हिम्मत जी अपने घर से मार्केट जा रहे थे रास्ते में नाश्ता गली के अंदर दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते आए वह उनको चपेट में ले लिया जिससे उनका पाव पूरी तरह फैक्चर हो गया बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही है लेकिन नगर पालिका आवारा पशुओं के लिए कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही है जिससे नागरिकों में आक्रोश बना हुआ है और कोई अनहोनी घटना घटित हो उसके पहले पालिका को पशुओं के खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाकर व्यवस्था करनी चाहिए जिससे प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास बना रहे हैं अन्यथा मजबूर होकर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा