रिपोर्टर:- पवन झा आजाद,बिहार/ झारखंड: – बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में आज शुक्रवार, 2 अक्टूबर, 2026 को पुप्करनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में मिथिला के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और सेवानिवृत्त शिक्षक दिवंगत फुलपरास निवासी अमरनाथ झा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है।इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई। मौके पर सामाजिक प्रतिनिधि सह जिलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, मधुबनी शिव चंद्र झा, विभूति नाथ झा, विजयनाथ झा, मनोज झा, सुनिल झा , सहित सैकड़ों ग्रामीण सामाजिक प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने ईश्वर से उनकी शांति व सद्गति की विनम्र प्रार्थना की।
बिहार में मधुबनी जिले के फुलपरास निवासी समाजसेवी व सेवानिवृत्त अमरनाथ झा को दी गई श्रद्धांजलि, शत शत नमन।
News Publisher