पुरुषोत्तम मास की पुण्य तीर्थ यात्रा का सफल आयोजन।

News Publisher  

रिपोर्टर – राहुल अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- अग्रवाल समाज फेडरेशन एवरग्रीन गोल्डन क्लब 12 जून को एवरग्रीन गोल्डन क्लब द्वारा विरार स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर एवं वसई स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर के पावन दर्शन हेतु एक विशेष तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा क्लब के निर्धारित छह कार्यक्रमों में शामिल नहीं थी, फिर भी पुरुषोत्तम मास के पुण्य अवसर पर विशेष रूप से आयोजित की गई। इस दिव्य यात्रा में क्लब के लगभग 135 सदस्य सम्मिलित हुए। सभी भाई-बहनों ने प्रभु के दर्शन कर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली एवं धन्य महसूस किया। पुणे से तीन एसी बस विशेष रूप से इस यात्रा में शामिल हुई। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, नृत्य एवं प्रभु नाम के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा और सभी ने भरपूर आनंद प्राप्त किया। हमारे अग्रवाल समाज फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री विनोद जी बंसल भी इस यात्रा में सम्मिलित रहे। उन्होंने सभी सदस्यों के साथ मिलकर भक्ति, उत्साह और आनंद का वातावरण बनाया तथा सभी को अपने स्नेहपूर्ण व्यवहार से आनंदित किया। यात्रा के दौरान सुबह की चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम की चाय तथा रात्रि भोजन की उत्तम व्यवस्था भगत ताराचंद, मुंबई मे की गई। लगभग 22 घंटे की यह यात्रा सुबह 5 बजे प्रारंभ होकर रात्रि लगभग 2:30 बजे सभी यात्रियों के सुरक्षित घर पहुंचने के साथ संपन्न हुई। इस सफल आयोजन के लिए क्लब की पूरी समिति का विशेष योगदान रहा। मैं अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सरस्वती गोयल तथा भूतपूर्व अध्यक्ष श्री जयकिशन जी गोयल, सचिव श्री सुरेंद्र गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जी एवं समिति सदस्य रविंद्र अग्रवाल, के.बी. गोयल, नरेश जी गोयल अंजू गुप्ता, सुषमा गुप्ता एवं अंजलि अग्रवाल का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनकी अथक मेहनत से यह यात्रा सफल हुई और तकरीबन साथ नए मेंबर इस परिवार में इस प्रोग्राम के तहत जुड़े उन सभी सभी भाई बहनों का वहां पर परिचय करवाया गया उन्होंने भी इस यात्रा का आनंद प्राप्त करके प्रोग्राम की बहुत ही सराहना की हम चाहते कि इसी तरह हम भविष्य में अच्छे से अच्छे प्रोग्राम देने का आश्वासन देते हैं ताकि हमारा परिवार बढ़ता रहे।