पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने किया थाना जगतपुर का औचक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

News Publisher  

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली, उत्तर प्रदेश :- रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने देर रात थाना जगतपुर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की गहन जांच की। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, पुलिस मैस, बैरक, बंदीगृह तथा थाना अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही।