दलजीत सिंह माहिचक ने डा. गगन रंधावा की मौत पर दुख जताया, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

News Publisher  

रिपोर्टर – संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल के वशिष्ठ नेता दलजीत सिंह माहिचक ने वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर डा. गगन रंधावा की आत्महत्या पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि शिरोमणि अकाली दल पार्टी पीडित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। भुल्लर के इस्तीफे के मुद्दे पर बोलते हुए माहिचक ने कहा कि इस मामले की स्वतंत्र रूप से जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन कारणों और किन परिस्थितियों में एक अधिकारी को इतना कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इस मामले की जांच हाईकोर्ट के एक मौजूदा जज की निगरानी में करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भुल्लर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रभावशाली नेता हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा की गई जांच पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल न्याय ही नहीं होना चाहिए, बल्कि यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।