रिपोर्टर: प्रदीप दास :- पंचायत अनोपपुरा (जिला पाली) के अंतर्गत आने वाले bhachoonda गाँव में लगी सोलर स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण गाँव की गलियों में आवागमन कठिन हो गया है और दुर्घटनाओं व चोरी जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा लगाई गई ये सोलर लाइटें अब रख-रखाव के अभाव में बेकार हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इन सोलर लाइटों की मरम्मत करवाई जाए, ताकि गाँव में रोशनी और सुरक्षा फिर से सुनिश्चित हो सके। भारत सुर्खियां प्रशासन से अपील करता है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
bhachoonda गाँव में बंद पड़ी सोलर लाइटें बनी समस्या, ग्रामीणों ने उठाई जल्द सुधार की मांग
News Publisher