रिपोर्टर – नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र :- ‘मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के अंतर्गत तिवसा तालुका की सालोरा बुद्रुक ग्राम पंचायत ने महिला सशक्तिकरण और कन्या जन्मोत्सव को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर 2025 के बाद गांव में जन्म लेने वाली बेटियों का स्वागत विशेष उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गांव में जन्मी एक नवजात बालिका के परिवार को प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रुपये का धनादेश (चेक) देकर सम्मानित किया गया। उनके जन्म का उत्सव मनाना है। इस कार्यक्रम के दौरान गांव में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से न केवल बेटियों का सम्मान बढ़ेगा, बल्कि समाज में लैंगिक समानता को भी बल मिलेगा। इस विशेष अवसर पर सरपंच ममताताई जाधव, उपसरपंच नीताताई धाकड़े, सदस्य वैशालीताई राठौड़, हीरालाल राठौड़ और शिक्षा समिति अध्यक्ष गणेश दयाराम राठौड़ उपस्थित थे। साथ ही कृषि उपज मंडी समिति के निदेशक विनायकराव तसरे और चापालाल महाराज बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष मदन महाराज सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में खेमराजजी जाधव, साहेबरावजी धाकड़े, नंदूभाऊ नागपुरे, राजाभाऊ राउत और ग्राम पंचायत कर्मचारी वासुदेव चव्हाण, रोजगार सेवक बळीराम राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्राम पंचायत सालोरा बुद्रुक के इस अभिनव उपक्रम की पूरे परिसर में प्रशंसा हो रही है।
सालोरा बुद्रुक ग्राम पंचायत की अनूठी पहलः कन्या रत्न के जन्म पर परिवार को दिया 5,000 रुपये का चेक
News Publisher