रिपोर्टर – नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र :- गुरुदेव सेवाश्रम, राधानगर में महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (महा. अनिस) की अमरावती जिला एवं शहर शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता ‘बुवाबाजी विरोधी संघर्ष विभाग के जिला कार्यवाह मा. अफसर भाई ने की, जबकि मुख्य मार्गदर्शन महा. अनिस अमरावती के उपाध्यक्ष डॉ. सतीश तराल द्वारा दिया गया। बैठक में जिला प्रधान सचिव मा. विजय डवरे, जिला कार्याध्यक्ष मा. प्रफुल्ल मंदा श्रीधर और जिला कार्यवाह (वैज्ञानिक चेतना विभाग) मा. नरेंद्र धर्माले प्रमुखता से उपस्थित थे। बैठक में पिछली बैठक का विवरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। साथ ही, अब तक 10 शाखाओं के सफल गठन की जानकारी दी गई और भविष्य में शाखा विस्तार के लिए विशेष दौरा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आगामी 22 मार्च 2026 को गुरुदेव सेवाश्रम ट्रस्ट, महा. अनिस अमरावती और संविधान जागर अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में ‘ईद मिलन समारोह’ आयोजित किया जाएगा। चवदार तालाब सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। समिति की अगली बैठक शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को गुरुदेव सेवाश्रम, राधानगर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर रवींद्र फुले, दिलीप लाडे, वर्षा गावंडे, मंजू वासनिक, लक्ष्मण तडस और नरेंद्र धर्माले सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप लाडे ने किया और आभार प्रदर्शन वर्षा गावंडे द्वारा किया गया। आशीष देशमुख ने समन्वय और निमंत्रण में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का समापन ‘विवेक का स्वर बुलंद करेंगे – जय संविधान’ के नारों के साथ हुआ।
अमरावती, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
News Publisher