रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट के हल्का भोआ से भारतीय जनता पार्टी ऐसी मोर्चा तारागढ़ अध्यक्ष राकेश कुमार माजरा ने बुधवार को प्रैस बयान जारी कर केंद्रीय बजट 2026-27 को भारत के युवाओं के लिए निर्णायक और परिवर्तनकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा शक्ति को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। माजरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से युवाओं के सशक्तिकरण और उनकी ऊर्जा को राष्ट्रनिर्माण में लगाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह बजट अल्पकालिक उपायों से आगे बढ़कर शिक्षा, कौशल, नवाचार, रोजगार और उद्यमिता के लिए दीर्घकालिक दृष्टि प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के लिए कुल बजट बढ़ाकर 1,39,289.48 करोड़ कर दिया गया है, जो वर्ष 2025-26 की तुलना में 8.27 प्रतिशत अधिक है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में कुल पूंजीगत व्यय 12.21 लाख करोड़ निर्धारित किया गया है, जिससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स तथा सेवा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। खेल और युवा सेवाओं के लिए 2026-27 में लगभग 4,480 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ‘मेरा युवा भारत’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाएं युवाओं को मंच और संसाधन प्रदान कर जमीनी स्तर पर प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा।
युवाओं को नई उड़ान देगा केंद्रीय बजट 2026-27 : राकेश कुमार माजरा, शिक्षा, स्टार्टअप व खेल पर बड़ा दांव, विकसित भारत @2047 की ओर कदम
News Publisher