बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी को समर्पित है 12000 वां ब्लॉग, पुष्कर में 23 फरवरी से होने वाली हनुमंत कथा में पचास हजार लोगों के लिए अन्नपूर्णा रसोई।

News Publisher  

रिपोर्टर :- संदीप, अजमेर, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमंत कथा 23 से 25 फरवरी तक तीर्थ नगरी पुष्कर (अजमेर) में हो रही है। यह कथा सनातन धर्म की प्रतीक निंबार्क पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री श्याम शरण देवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में हो रही है। हनुमंत कथा पुष्कर के नए मेला मैदान में प्रतिदिन दोपहर सवा एक बजे से आरंभ होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम सवा 6 बजे से कथा स्थल पर ही दिव्य दरबार भी लगेगा। यह एक सहयोग ही है कि जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पुष्कर आ रहे हैं तभी मेरे 12000 हजार ब्लॉग पूरे हो रहे हैं। चूंकि धीरेंद्र कृष्ण सनातन धर्म के प्रबल समर्थक हैं, इसलिए मेरा 12000वां ब्लॉग मैं धीरेंद्र शास्त्री जी को समर्पित कर रहा हू। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे ब्लॉग को बालाजी का आशीर्वाद मिलेगा। इन दिनों जब सनातन धर्म खुलकर हिंदुओं पर चौतरफा हमले हो रहे हैं, तब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पूरे दम के साथ सनातन का झंडा बुलंद कर रहे हैं। देश के अंदर और देश के बाहर सीमाओं से जुड़े देशों में जब सनातन पर हमले हो रहे हैं, तब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी अपनी हनुमंत कथाओं में बालाजी का चमत्कार दिखा रहे हैं। 12000वां ब्लॉग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को समर्पित करने के साथ ही मैं अपने 25 लाख से भी ज्यादा नियमित पाठकों का आभारी हूं कि उनकी प्रेरणा से ही मैं प्रतिदिन तीन से चार ब्लॉग लिख रहा हूं। यदि लाखों पाठकों की हौसला अफजाई न हो तो मैं प्रतिदिन ब्लॉग नहीं लिख सकता। भले ही 12 हजार बॉग का एक आंकड़ा हो, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में लंबा समय भी रहा है। सोशल मीडिया पर अपने मान सम्मान को बरकरार रखना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन अधिकांश पाठकों के प्यार और स्नेह के कारण आज सोशल मीडिया पर मेरे मान सम्मान में कोई कमी नहीं है। यह 25 लाख से भी ज्यादा पाठकों का स्नेह ही रहा कि गत 10 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से वन टू वन मुलाकात हुई। आज वाट्सएप समूहों के माध्यम से मेरा ब्लॉग राजस्थान ही नहीं अपितु हिंदी भाषी सभी राज्यों में प्रमुखता के साथ पढ़ा जाता है। मैं अपने पाठकों को यह बताना चाहता हूं कि ब्लॉग लेखन में किसी भी स्तर पर एआई जैसे टूल का उपयोग नहीं करता। मैं प्रतिदिन अपने विचारों के साथ ब्लॉग लेखन का काम करता हूं। इसमें मेरी पत्नी श्रीमती अचला मित्तल का भी सहयोग मिलता है। अन्नपूर्णा रसोई: पुष्कर में होने वाली हनुमंत कथा के आयोजन से जुड़े गौरी शंकर शर्मा, पवन शर्मा और अमित जैन ने बताया कि कथा में तीनों दिन पचास हजार लोगों के भोजन के लिए अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्था की गई है। इस अन्नपूर्णा रसोई में इच्छुक व्यक्ति आटा, दाल, तेज घी सब्जी आदि सामग्री का सहयोग भी कर सकता है। इसके लिए अमृत अग्रवाल (9460793369), विकास पाराशर (7597072806) तथा पवन शर्मा (7737783619) से संपर्क किया जा सकता है। हनुमंत कथा के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 7665088888 पर अमित जैन से ली जा सकती है।