रिपोर्टर :- मोनोज तालुकदार, गुवाहाटी, नगांव जिले के अंतर्गत ऐतिहासिक कलियाबर स्थित कुंवरीटोल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रस्तावित दो-मंजिला विद्यालय भवन का बीते 23 जनवरी कैबिनेट मंत्री केशव महंत ने शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि योजना के तहत 7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह दो-मंजिला विद्यालय भवन पूर्ण होने पर पहले से ही शैक्षणिक दृष्टि से उन्नत इस विद्यालय को और अधिक सुसज्जित व आकर्षक बनाएगा। उन्होंने इसे कलियाबर क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय बताते हुए कहा कि विद्यालयों की आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा द्वारा उठाए गए महत्वाकांक्षी कदम वास्तव में प्रशंसनीय हैं। शिलान्यास समारोह में कलियाबर उप-मंडलीय आयुक्त राज बरुआ, कलियाबर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम कुमार बरुआ, विद्यालय के प्रधानाचार्य अम्लान गोस्वामी, आमबागान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य हिमेन भुइयां, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता द्वीपज्योति पाठक, संचालक, गुप्ता हार्डवेयर प्राइवेट लिमिटेड के राजेश कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कुंवरीटोल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो-मंजिला भवन का शिलान्यास मंत्री केशव महंत ने किया
News Publisher