बिहार में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया, फुलपरास सदर अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

News Publisher  

रिपोर्टर :- पवन झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से हर्षोल्लास के संग परंपरागत रूप से मनाया गया। फुलपरास अनुमंडलीय सदर अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर आर एन चौधरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर आमंत्रित गणमान्य नागरिकों, कर्मियों से आपसी भाईचारा व प्रेम से मनाये जाने का आह्वान किया। मौके पर मिष्ठान्न भी लोगों के बीच वितरित किया गया। वहीं घोघरडीहा नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार अत्यंत सक्रिय दिख रहे थे। उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, पत्रकारों , प्रतिनिधियों का सम्मान किया। मौके पर सभी नगर कार्यालय से जुड़े अधिकारी, कर्मी आदि मौजूद थे।