रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा शैक्षिक अंचल में विभागीय अधिकारियों की जारी लापरवाही से महकमे में कयी समस्या यथावत बनी हुई है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां ने औचक भ्रमण में पड़ताल की है। हमने कयी बिंदुओं को छुआ है। राजकीय बुनियादी विद्यालय, घोघरडीहा में वर्षों से अतिक्रमण का शिकार हैं। मगर विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन करीब 22 लाख रुपए से अधिक प्राक्कलित राशि से भवन निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। हमने प्रथम द्रष्टया पाया कि घटिया बालू लगाया जा रहा है। आजतक आग्रह के बावजूद योजना की सूचना पट्ट नहीं लगायी गई है।इसी तरह से कुछ अनियमितता की शिकायत मिली थी।आम लोगों ने पारदर्शिता से निर्माण कार्य कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। हमने मौके पर संवेदक से मिलकर चर्चा की। जिसमें अपेक्षित सुधार का आग्रह किया गया है।
मधुबनी जिले अंतर्गत घोघरडीहा शैक्षिक अंचल में अनियमितता, वर्षों से अतिक्रमण का शिकार हैं स्थानीय राजकीय बुनियादी विद्यालय।
News Publisher
