पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल।

News Publisher  

मनीष कौशिक, महेन्द्रगढ़ :- महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि राजय में हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार के विजन को वन विभाग सक्रियता से आगे बढ़ा रहा है। प्राकृतिक संपदा का संरक्षण करना केवल एक सरकारी ड्यूटी नहीं बल्कि समाज के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। श्री यादव आज राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनाली में ‘खेजड़ी/जांटी बचाओ जन चेतना यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की इन जन-हितैषी नीतियों से प्रदेश का पर्यावरण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस जन चेतना यात्रा का प्राथमिक उद्देश्य राजस्थान और हरियाणा के महत्वपूर्ण खेजड़ी (जांटी) के वृक्ष को संरक्षण प्रदान करना है।  यह यात्रा भिवानी जिले के गांव झुंपा कलां से प्रारंभ हुई। यह यात्रा भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) हरियाणा
घनश्याम शुक्ला ने उपस्थित ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि खेजड़ी का वृक्ष पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हरियाणा वन विभाग पूरे प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। विधायक कंवर सिंह यादव ने अपील करते हुए ग्रामीणों और बच्चों से कहा कि वे न केवल जांटी के वृक्षों को बचाएं।