हैरोइन बेचने के आरोप में कार सहित दो गिरफ्तार

News Publisher  

पंजाब, जगराओं, रमन जैन: पुलिस लुधियाना ग्रामीण के एस एस पी सरदार चरणजीत सिंह जी सोहल आई.पी.एस द्वारा नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के अंतर्गत ए.एस.आई रेशम सिंह एंटी नार्कोटिक सैल जगराओं ने जानकारी देते हुए बताया कि बह पुलिस पार्टी सहित नारंगवाल चौंक गांव जोधां मौजूद थे कि किसी खास मुखबिर ने सूचना दी कि एक सफेद रंग की रिटज कार नंबर पी.बी.19 टी 5869 ढैपई, खंडूर के रास्ते जोधां आ रही जिसमें मनप्रीत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी राजोआणा एंव गुरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी दीपगढ़ जिला बरनाला आ रहे हैं जोकि हैरोइन बेचने का धंधा करते हैं अगर नाकेबंदी कर दी जाए तो उक्त आरोपी काबू आ सकते हैं तभी तुरंत कार्रवाई करते हुए नहर पुल ढैपई नाकेबंदी कर मुखबिर खास के अनुसार उक्त आरोपीयों की कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से सौ ग्राम हैरोइन बरामद हुई कार सहित आरोपियों को गिरफ्तार थाना जोधां में धारा 21-25 एन.डी.पी.एस के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।