आर्य समाज सुमेरपुर का साप्ताहिक सत्संग संपन्न|

News Publisher  

रिपोर्टर:- हरदेव आर्य पुराडा ,सुमेरपुर (राजस्थान):- आर्य समाज मंदिर सुमेरपुर का प्रातः अनिल जी शास्त्री के सानिध्य में सभी आर्य समाज के कार्यकर्ता सदस्य एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक एवं माता और बहनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ का शुभारंभ हुआ यज्ञ में पवित्र मंत्रोंद्वारा घृत व सामग्री से सभी उपस्थित महानुभlवो ने आहुतियां दी गई उपरांत यज्ञ की प्रार्थना की गई प्रार्थना में सभी प्राणियों के लिए कुशल मंगल कामना परमात्मा से की गई उपरांत श्रीकांनसिंहजी के द्वारा वेद पाठ किया गया जिसमें मनुष्य को शयन करने के लिए उपयुक्त वातावरण व कैसे व कब पर चर्चा की गई तदोउपरांत श्री जुजा राम जी आर्य पुराडा द्वारा बहुत ही मार्मिक सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया जिसका सभी ने तालियां बजाकर आर्यजी को धन्यवाद दिया l उसके बाद श्री सत्यदेव जी आर्य पुराडा द्वारा कुछ एक नैतिक एवं स्वास्थ्य के बारे में व्याख्या की गई और आर्य समाज के 10 नियम उन्होंने मौखिक सुनlकर अपने जीवन में उतारने तथा सभी को मौखिक याद करने के लिए प्रोत्साहित किया गया l कार्यक्रम के अंत में संगठन सूत्र एवं शांति पाठ के साथ प्रसाद वितरण कर सत्संग का समापन किया गया l इति ओम शम l|