तेज गति और ओवरटेक के कारण होते हैं हादसे भरूड़ी के निकट बाइक मिनी ट्रक हादसे में दो बाइक सवारो की मौत|

News Publisher  

संवाददाता:- रामलाल वी सुथार, सिरोही, राजस्थान:- भरूड़ी के निकट बैरा आर्ट कृषि फार्म के पास बाइक और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत; पिछले सात दिनों में चार बड़े हादसों से क्षेत्र में चिंता भरूड़ी। भीनमाल क्षेत्र के निकट भरूड़ी गांव के पास मुख्य सड़क राज्य मार्ग-31, रामसीन से रानीवाड़ा जाने वाले मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर पिछले सात दिनों के दौरान चार बड़ी दुर्घटनाएं सामने आने से वाहन चालकों एवं आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। इन हादसों में कई वाहन चालक घायल भी हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 19 नवंबर की शाम भरूड़ी के निकट बैरा आर्ट कृषि फार्म के पास बाइक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसीन से भीनमाल की ओर जा रही बाइक पर सवार जीतूसिंह राजपुरोहित (उम्र 42 वर्ष), निवासी ऊड़, जिला सिरोही तथा दूसरा युवक मेघवाल (उम्र 22 वर्ष) पाड़िव की सामने से आ रहे मिनी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बताया गया कि मिनी ट्रक भीनमाल से रामसीन की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन रामसीन थाना पहुंचा मौके पर घटनास्थल की रिपोर्ट लेते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर शव को स्वास्थ्य केंद्र रामसीन भेजा गया वहीं वाहन चालकों का कहना है कि इस रोड पर बाइक सवारो का हेलमेट नहीं पहनना भी बन रहा हादसों में गंभीर खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। विशेषकर कई बाइक चालक हेलमेट का उपयोग नहीं करते, जिससे दुर्घटना होने पर सिर में गंभीर चोट लगने और जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी बाइक चालकों को हेलमेट पहनने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग? सात दिनों के भीतर चार बड़ी दुर्घटनाओं की घटनाओं ने इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि राज्य मार्ग-31 पर दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण करवाकर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। सड़क पर चेतावनी बोर्ड, गति नियंत्रण के उपाय एवं अन्य यातायात सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।