रिपोर्टर:- हरदेव आर्य जी. , पुराडा ,सुमेरपुर (राजस्थान):- गरबा महोत्सव करीब 9 से 11:00 बजे तक प्रस्तुत किया गया l जिसमें ग्राम के सभी नागरिक गण बहन बेटियों एवं दर्शकों ने आयोजन को बहुत ही भाव बना दिया l गांव की सभी छोटी बड़ी बच्चियों ने बहुत ही भव्य एवं रोचक गरबा नृत्य कर गरबा महोत्सव में चार चांद लगा दिए दर्शक गणों ने आनंद लेकर तालिया से वातावरण को गुंजायमानकर दिया सभी दर्शक गणों के दिल से माताजी का जयकारा लगाया गया जिससे गरबा नृत्य करने वाली बच्चियों का हौसला बढ़कर और भी नृत्य को सुनहरे ढंग से प्रस्तुत करने में आनंद आने लगा बीच-बीच में वॉलिंटियर्स द्वारा मिष्ठान व प्रसाद वितरण किया गया एवं लोगों द्वारा माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, समारोह में रोशनी एवं वीडियो शूटिंग तथा लाउडस्पीकर का शानदार समागम देखा गया इसी तरह नवरात्रि तक गरबा कार्यक्रम अविरल चलता रहेगा और माता जी की कृपा सभी ग्राम वासियों पर बनी रहेगी l
श्री अंबे माता जी का गरबा पुराडा, सुमेरपुर (राजस्थान)|
News Publisher