बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा के नये थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने अपनी प्राथमिकता बताई, 25 सितंबर को कार्यभार संभाला, 26 को एक ट्रक विदेशी शराब जब्त कर कर चर्चित बने।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा के नये थानाध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। उन्होंने मंगलवार, 8 सितंबर, 2026 को बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक के संग एक विशेष भेंटवार्ता में अपनी बात विस्तार से रखी है। श्री कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता विधि व्यवस्था की सख्ती से संधारण करने, अवैध कारोबारों पर नकेल कसी जाएगी। आपको बताएं कि संतोष कुमार ने गत 25 सितंबर,026 को नये थानाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला है।वे इससे पहले हरलाखी में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उच्चाधिकारी के आदेशानुसार उनको थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। ठीक एक दिन के बाद श्री कुमार ने प्रखंड आफिस को जाने वाली मार्ग में पूरी एक ट्रक से लदी अवैध अंग्रेजी विदेशी शराब को जब्त कर सबको चौंकाया। जिसमें कुल 2600 लीटर अंग्रेजी शराब कुल मात्रा आंकी गई है। वहीं आपको चलते चलते हुए बताते चलें कि नये थानाध्यक्ष के लिए पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता और आम नागरिकों को त्वरित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की कोशिश चुनौती होगी।