रिपोर्टर मनीष कौशिक स्वास्थ्य मंत्री, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व विधायक ओमप्रकाश यादव की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने दिखाया जोश और देशभक्ति स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगांव आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान व पीओके में आतंकी ठिकानों को सटीक निशाने के साथ ध्वस्त करके जो शौर्य दिखाया था उसके सम्मान में भाजपा द्वारा भारतीय सेना के अदम्य साहस, बलिदान और पराक्रम को नमन करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज यह बात नारनौल में तिरंगा यात्रा से पहले उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। नारनौल में यह तिरंगा यात्रा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू होकर महावीर चौक होते हुए उपायुक्त निवास के नजदीक भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव,पूर्व अटेली विधायक सीताराम यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव भी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज हमारी सेना का जोश, जज्बा उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। तकनीकी व मानसिक तौर पर मजबूत भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जो घिनौना कृत्य पहलगांव में किया गया था, उसके जवाब में भारतीय सेना के प्रहार से पाकिस्तान थर्राने पर विवश हो गया। भारतीय सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवाद व आतंकियों को तबाह करने का काम किया है।
ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के शौर्य पर हमें गर्व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
News Publisher