बिहार के घोघरडीहा थाने के अमही गांव में एक नाबालिग बच्ची की हत्या! 10 दिन में हत्या की दूसरी वारदात हुई।

News Publisher  

रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाने अंतर्गत अमही गांव में रविवार, 4 म‌ई , 2025 को एक नाबालिग बच्ची की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अमही पंचायतके इसी गांव, 12 वार्ड में शिव शंकर मंडल के नाबालिग लड़की की गांव के किसी युवक से कथित प्रेम प्रसंग का चक्कर चल रहा था। जिसमें बच्ची गर्भवती हो गई। शिव शंकर मंडल बाहर के प्रांत में रहकर मजदूरी कर काम कर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करता है।‌परिजन के ग्रामीण समाज के कुछ लोगों के सहयोग से एक निजी क्लिनिक में जाकर ईलाज के बहाने इस बच्ची को ले जाया गया। यहां मिलकर हत्या कर दी गई। जिसमें प्राइवेट प्रैक्टिशनर की महती भूमिका से हालांकि इंकार नहीं किया जा सकता है।हत्या के बाद डील कर मामले को लेन-देन पर रफा दफा कर दिया गया। संपर्क करने पर घोघरडीहा के प्रभारी थानाध्यक्ष ने अनभिता व्यक्त की।मगर खबर लिंक होने से वायरल होने लगी। और मीडिया को इस आशय की भनक लगने के उपरांत मौके पर पहुंचकर विस्तार से ब्योरा के लिए जायजा लिया। हमारी बिहार झारखंड भारत सूर्खियां राष्ट्रीय दैनिक व ज़ुल्म से जंग पत्र नेटवर्क ने जायजा लिया। ग्रामीणों ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि यह बिल्कुल हत्याकांड है। घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। एसपी मधुबनी से कार्रवाई की मांग की गई है।