रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत खड़ौआ निवासी समाजसेवी दिवंगत स्वर्गीय प्रसन्न मोहन ठाकुर उर्फ नथूनी बाबू (95 वर्ष) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। उम्र के हिसाब से यह स्वाभाविक है। सेवानिवृत्त जिला सहकारिता विभाग, बिहार सरकार में जिला अंकेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे इससे पहले वरीय विज्ञान शिक्षक रहे। प्रसन्न मोहन ठाकुर नथूनी बाबू के निधन पर पूरे मधुबनी जिले में शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है। उनका गत दिनों पैतृक गांव खड़ौआ में निधन हो गया था। नथूनी बाबू का श्राद्ध कर्म 22 मई,2025 और 23 को संपन्न होगा।इस आशय की जानकारी ज्येष्ठ पुत्र नवीन ठाकुर ने हमारी बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क भारत सूर्खियां, ज़ुल्म से जंग को दी है। मौके पर कनिष्ठ पुत्र कन्हैया ठाकुर, बड़ी बेटी सुधीरा देवी,आशा झा, सुनीता झा, विजया देवी, मनोरमा झा,पूनम देवी आदि थीं।उनको तीन पौत्र, एक पौत्री अपने पुत्रों से हैं। नथूनी बाबू के निधन पर मंत्री, उद्योग विभाग बिहार सरकार सह स्थानीय विधायक नीतीश मिश्र, सांसद, बिहार सरकार के द्वय काबीना मंत्री रहे व जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद, प्रोफेसर डॉक्टर दयानंद झा, काली कांत झा,उदय झा सेवानिवृत्त डीएफओ, दामोदर झा, समाजसेवी मुरारी ठाकुर, कन्हैया ठाकुर आदि ने उनके निधन गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन से समाज को बड़ी क्षति हुई है।
बिहार अंतर्गत मधुबनी के खड़ौआ निवासी समाजसेवी नथूनी बाबू नहीं रहे।
News Publisher