रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद बिहार झारखंड में हिंदुस्तान का हिंदू नव वर्ष आज 30 मार्च,2025 को परंपरागत जोश व उल्लास के संपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। वहीं रविवार को पूरे बिहार व झारखंड में चैत्रीय नवरात्रि शुभारंभ हो गई है। पहले दिन परंपरागत रूप से आध्यात्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार से कलसस्थापना के बाद मातारानी के प्रथम स्वरूप की आराधना की गई। वहीं जबकि दूसरे दिन क्रमशः सोमवार को ब्रह्मचारिणी और तीसरे चंद्रघंटा की धार्मिक विधान से पूजा अर्चना की गई है। इस तरह से आहूत चैत्रीय नवरात्रि के महा सुअवसर पर आराधना की लगातार धूम मची हुई है। पंडालों और मंदिरों का भक्तों की भारी संख्या में आने का हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक सिलसिला जारी है।
बिहार में हिंदू नव वर्ष और चैत्रीय नवरात्रि मनाया जा रहा।
News Publisher