असम, रोहित जैन: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि दो से अधिक बच्चों वाले लोग असम सरकार की योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य सरकार की चुनिंदा योजनाओं में जनसंख्या नियंत्रण नियमों को लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि मानदंड सभी सरकारी योजनाओं पर लागू नहीं होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘हम बच्चों के स्कूलों में मुफ्त प्रवेश या प्रधानमंत्री आवास योजना में दो बच्चों के मानदंडों को लागू नहीं कर सकते हैं। लेकिन अगर हम सीएम आवास योजना शुरू करते हैं, तो यह बात लागू हो सकती है।
डॉ. सरमा ने कहा कि एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने भी महिला शिक्षा पर सरकार के कदमों का स्वागत किया है। विपक्ष असम को 70 साल पीछे ले जाना चाहता है लेकिन मैं राज्य को आगे ले जाना चाहता हूं।
2019 में, राज्य सरकार ने फैसला किया था कि दो से अधिक बच्चों वाले लोग सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं होंगे। राज्य सरकार ने कहा था, ‘जिन लोगों के दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें 1 जनवरी, 2021 से सरकारी नौकरियों में नहीं जाने दिया जाएगा।’
असम में सरकारी योजनाओं में दो बच्चों की नीति लागू की जाएगी
News Publisher