रेलवे लाइन किनारे पव्वों में शराब भरते दो गिरफ्तार

News Publisher  

साहिबाबाद, नगर संवाददाता: लिंकरोड रोड थाना क्षेत्र के साइट चार में दिल्ली जाने की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे पव्वों में शराब भरकर तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ४५ पव्वे शराब, दो लीटर मिश्रित शराब और यूरिया बरामद किया है। वहीं टीलामोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान २५ लीटर कच्ची शराब के साथ एक को दबोचा है। एसएचओ लिंकरोड रण सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के किनारे कुछ तस्कर मिलावटी शराब पव्वों में भरकर तस्करी कर मुनाफा कमाते हेैं। लिंकरोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को ४५ पव्वे भरे, दो लीटर मिश्रित शराब, कुछ खाली पव्वे और यूरिया बरामद किया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए आरोपी जकी और साहिल निवासी पसौंडा हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली और हरियाण से सस्ती शराब लाकर मिलावट कर पव्वों में भरकर बेचते थे। इससे अधिक मुनाफा कमा रहे थे। वहीं टीलामोड़ पु़लिस ने २५ लीटर देशी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा है। एसएचओ टीलामोड़ ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अफसार निवासी फर्रुखनगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *