अलीगढ़ जेल में बंद बदमाश दे रहा फैसला करने की धमकी

News Publisher  

दादरी, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: जारचा कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव में करीब एक माह पूर्व हुई फायरिंग में अब पीड़ित पक्ष को धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पीड़ित पक्ष को अलीगढ़ जेल में बंद बदमाश के नाम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित पक्ष पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को पुलिस से मामले की शिकायत की है।

आंनदपुर गांव में सोनू प्रधान रहते हैं। 23 जनवरी को आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सोनू प्रधान के परिवार के लोगों का पड़ोसी अंकित के परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू के सगे भाई मोनू और पिता चयन पाल ने अंकित और उसकी मां पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में मां-बेटे बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद मोनू और पिता चयनपाल के खिलाफ जारचा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही दोनों फरार हैं। अब गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है कि प्रधान पक्ष से एक युवक हत्या के मामले में अलीगढ़ जेल में बंद है। जेल में बंद बदमाश उनको धमकी दे रहा है। एसओ जारचा श्रीपाल सिंह ने बताया कि जेल में बंद अपराधी का संबंध प्रधान पक्ष से बताया जा रहा है। दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *