फतेहपुर, नगर संवाददाता: कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चैडगरा के समीप हाईवे पर शनिवार की देर रात ट्रक की चपेट में आ जाने से लगभग 22 वर्षीय एक बाइक सवार की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी लक्ष्मण का पुत्र मनोज कल रात लगभग आठ बजे मोटरसाइकिल द्वारा चैडगरा किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह चैडगरा के समीप हाईवे पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
News Publisher