रिपोर्टर:-पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड:- एंकर —–बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में घोघरडीहा नगर पंचायत के आठ वार्ड में पूरे एक माह पहले घोघरडीहा निवासी सुनील मिश्रा की धर्मपत्नी पूजा देवी, करीब 31 वर्ष को बदमाशो ने स्थानीय कुछ लोगों के सहयोग से साज़िश के तहत प्रतिष्ठित परिवार से बहू को साज़िश के तहत फंसाकर अपहरण कर गायब कर दिया है। जिससे परिवार में यहां पति, और उनके दो बच्चे और सास ससुर परेशान हैं। एक पुत्री और बेटे का रो रोकर बुरा हाल है। घटना गत दिनांक 1 अक्टूबर 2026 की है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक ने गुरुवार, 1 नवंबर 2026 को जीरो ग्रांड पर पहुंचकर गहराई से पड़ताल की है। हमने संपूर्ण मामले को पड़ताल के क्रम में भेंटवार्ता और बातचीत के क्रम में जानकारी जुटाई।इस संदर्भ में स्थानीय घोघरडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। संपर्क करने पर इधर फुलपरास अनुमंडल के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार में सुशील मिश्र पति और सास ससुर ने हमारी न्यूज नेटवर्क के माध्यम से बिहार के दरभंगा प्रक्षेत्र के यशस्वी, चर्चित डीआईजी से परिवार को त्वरित गति में पहल करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
स्लग—बिहार में मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत, 8 वार्ड में साजिश के तहत कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से जाल में फंसाकर अपहृत कर गायब किया, परिवार परेशान।
News Publisher