बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर अलर्ट जारी, आरआरटी टीम का गठन

News Publisher  

गाजियाबाद, नगर संवाददाता: बर्ड फ्लू की आशंका को ध्यान में रखते हुए जनपद में अलर्ट करते हुए आरआरटी टीम का गठन किया गया है। यह टीम जनपद में पोल्ट्री फार्मों की जांच करने के साथ ही लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने का काम भी कर रही है। शासन की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बर्ड फ्लू की आशंका जाहिर की गई है। इस आशंका को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि इसके लिए वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया है। इसके लिए जिले में एक आरआरटी टीम का गठन किया गया है। यह टीम लगातार इस बीमारी की आशंका को लेकर काम कर रही है। मुरादनगर क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म पर कुछ पक्षियों के मरने की शिकायत की गई। जिसके बाद आरआरटी टीम ने यहां का निरीक्षण किया। यहां सभी पक्षी स्वास्थ पाए गए। टीम ने पोल्ट्री फार्म संचालक व उनके कर्मचारियों को इसी बीमारी व उससे बचाव के लिए जागरुक भी किया। दो दिन पहले दो टर्की पक्षियों की मृत्यु के बाद उनकी निस्तारण भी मानकों के अनुसार किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. महेश कुमार का कहना है कि जनपद में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। कई प्रकार की अफवाही भी उड रही है। इसके लिए हमारी टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है। लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए भी जागरुक किया जा रहा है। साथ ही किसी सूचना के बाद उनको सूचना करने को कहा गया है। लोगों से अपील की गई है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *