रिपोर्टर:-पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड:-एंकर —–बिहार और झारखंड में आज लक्ष्मी पूजा के दिवस से आज सोमवार, 9 नवंबर 2026 को महाकाली पूजनोत्सव की विशेष शुरुआत हो गई थी। दूसरे दिन मधुबनी जिले अंतर्गत घोघरडीहा नगर क्षेत्र में घोघरडीहा रेलवे स्टेशन प्रांगण में पूजा अर्चना यहां जारी है। मंदिर में क्षेत्र से दूर दूर से नित हजारों श्रद्धालुओं का मातारानी की दरबार में दर्शनार्थ व पूजा अर्चना के लिए आने का सिलसिला हमारी विशेष रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है। वैदिक पद्धति से मिथिला में पूजा की परंपरा है। हालांकि इधर शाम में ही विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के संपूर्ण भक्तिमय वातावरण में विद्वत आचार्य की देखरेख में यज्ञ हवन किया गया है। इसके साथ ही इस नगर क्षेत्र में देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। सार्वजनिक काली पूजा समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार गणेश ने भारत सुर्खियां दैनिक को बताया कि आगामी 12 नवंबर, 026 को प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया जाएगा।
स्लग — बिहार में लक्ष्मी पूजा से काली पूजा की हुई शुरूआत, भब्य महा पूजनोत्सव का आयोजन करीब सन् 1983 में ईस्वी से किया जा रहा है लगातार।
News Publisher