निगमों का 13 हजार करोड़ रुपये जारी करे दिल्ली सरकार: बिधूड़ी

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: नगर निगम के बकाए 13,000 करोड़ रुपये की मांग को लेकर चैथे दिन मुख्यमंत्री आवास के बाहर जारी निगम नेताओं के धरने को गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और सांसद हंसराज हंस का समर्थन मिला। दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में वीरवार को विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी भी धरने पर बैठे और निगम नेताओं का हौसला बढ़ाया।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल कभी जमीन पर कार्य नहीं करते हैं। यही कारण हि उन्होंने जमीन पर काम कर रहे निगमों को पंगु बनाने के लिए बकाया 13,000 करोड़ रुपए का फंड जारी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का भाजपा शासित नगर निगम से राजनीतिक मतभेद हो सकता है लेकिन निगम कर्मचारियों ने उनका क्या बिगाड़ा है जिसका बदला वह उन कर्मचारियों का वेतन रोक कर ले रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि धरने पर बैठे निगम नेताओं को जनता की लड़ाई को सड़कों पर लड़ने के लिए उनकी सराहना करते हुए का कि यह लड़ाई अब जन आंदोलन बन चुकी है।

सांसद हंसराज हंस ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया उसी जनता के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल धोखा कर रहे हैं। निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने का असर उनके पूरे परिवार और उनके काम पर पड़ता है जिससे दिल्ली वासियों को ही नुकसान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *