अनाथ आश्रम बच्चों द्वारा एक शाम गणपति के नाम

News Publisher  

kjhजोधपुर, भरत कुमार : जोधपुर के घोड़ा चौक में मराठा एसोसिएशन द्रारा स्थापित मराठा गणेश मंडल में आज शाम गणपति महाराज की पूजा अर्चना व आरती अनाथ आश्रम के बच्चों द्रारा की गई । जोधपुर मीडिया प्रभारी भरत राजमणी ने बताया कि अनाथ आश्रम नाम. वात्सल्य पुरम सेवा संस्थान आश्रम, जोधपुर की संचालिका गीता बहन सभी अनाथ बच्चों के साथ व मराठा समाज की महिलाओं ने एकसाथ साथ दीप जलाकर पूजा पाठ ओर आरती की। मराठा गणेश मंडल की ओर से अनाथ आश्रम के बच्चों को भोजन सामग्री, ट्रॉफी व गणेश जी का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें मराठा समाज की सभी महिलाएं व पुरुषों ने ओर सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *