अतरौली में हो रहा एनसीसी छात्रों के साथ अन्याय

News Publisher  

44अलीगढ़, विमल खिलाड़ी : वीरांगना कॉलेज से एनसीसी छात्रों को निकाले जाने की शिकायत एडीएम और डीजी से करने पर भी कोई निष्कर्ष न निकलने पर छात्रों को 48 घंटे में वापस लिये जाने का अल्टीमेटम दे चुके अखण्ड भारत हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं (छात्र नेता) कपिल चौधरी  48 घंटे पूरे होते ही कार्यकर्ताओं और एनसीसी छात्रो के साथ कॉलेज पहुंच गये और हंगामा खडा कर दिया छात्र नेताओं ने प्राचार्य और एएनओ को कमरे मे बन्द कर बन्धक बना लिया जिसकी सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी और उन्हे बन्धक पने से छुडाया छात्र नेताओं की पुलिस से भी नौक झौंक हो गयी जिससे भड़क उठे छात्र नेताओं ने प्राचार्य और एएनओ को गेट से बाहर कर कॉलेज गेट पर ताला बन्दी कर दी फिर प्राचार्य से नौक झोंक हो गयी  जिसके बाद छात्र नेताओं की मॉग को मान लिया गया और छात्र नेताओं ने ताला खोल दिया छात्र नेता कपिल चौधरी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड कर रहा था और छात्रों को पुलिस की धमकी दे कर डरा दिया जाता था लेकिन हमारे विरोध करने के बाद मॉगे मान ली गयी हैं सभी छात्रों को एन सी सी फार्म वितरण कर दिये गये हैं । छात्र नेता धर्मेन्द्र बजरंगी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन नियमो के विरूद्ध कार्य कर रहा था एएनओ को बन्धक बनाने के बाद मॉगे मान ली गयी है । इस दौरान दीपक शर्मा, चिन्टू चौधरी, शिवम शर्मा, पवन शर्मा, धीरज कुमार, आमिर खान, विमल खिलाड़ी वर्मा, शैलेश गौड, कृपाल सिंह, गौरव कुमार, आकाश कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *