जोधपुर, प्रेमसिंह : अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा चित्तौङ व जालोर जिला में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री पंडित ताराचन्दजी को चितौङ जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया गया और श्री रामसिंह महेचा को जालोर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया कार्यकार्यकारिणी का विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव कुमार सिंह व प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रेमसिंह कुंपावत के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी धीरूसिंह जोधा ने किया। पंडितजी ने कहा कि पूरे चित्तोड जिला मे स्वर्ण मोर्चा का जल्द ही विस्तार किया जाएगा इस मौके पर जोधपुर महासचिव गोपालसिंह कालीजाल, विरेंद्रसिंह मेहरेरी, शेरगढ़ अध्यक्ष रावलसिंह सोइंतरा, बालेसर अध्यक्ष जितेंद्रसिंह गोपालसर, सेखाला अध्यक्ष श्रवणसिंह लवारन, फलोदी अध्यक्ष चन्द्रपालसिंह ननेऊ व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंडित बने स्वर्ण मोर्चा के चित्तोड़ जिलाध्यक्ष व महेचा जालोर जिलाध्यक्ष
News Publisher