रिपोर्टर:- तारक भट्टाचार्य, बैंगलोर:- भट्टाहल्ली में समाज सहयोग संगठन की और से बहुती धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस उत्सब की लेकर स्थानीयों भक्तों के बीच भारी उत्साह और उमंग देखी जा रही हैं। दुर्गा पूजा की शुरुआत में एक विशाल और रंगारंग कैलाश यात्रा का आयोजन किया गया। मिट्टी के घड़े और मंगल कलश लेकर पारंपरिक परिधानों में सजी कई महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने इस शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। जय माता दी के जयकार से इस भक्ति मय माहौल में पूरा इलाका गूंज उठा। कलश यात्रा के समापन के बाद सभी भक्त पूजा पंडाल में एकत्र हुए और पूजा प्रांगण में सुचारू एवं सुन्दर व्यवस्था के साथ इस भव्य उत्सब का शुभारंभ हुआ ।
भव्य कलश यात्रा|
News Publisher