रिपोर्टर :- पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड:- संपूर्ण आध्यात्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और सनातन धर्म की देवी देवताओं की जयघोषों के साथ शारदीय नवरात्रि की शुभारंभ हो गई है। पहले दिन आज कलश स्थापना के संग दुर्गा पूजा महा पूजनोत्सव आरंभ हुई है। पहले दिन मातारानी के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की गई। सुबह से अभी तक संध्याकालीन मुहुर्त में लोग हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक धीरे धीरे क्रमशः दर्शन, आराधना वंदन के लिए श्रद्धालुगण का मंदिर में आना शुरू हो गया है। अभी अभी हम बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक के माध्यम से मधुबनी जिले अंतर्गत घोघरडीहा नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक घोघरडीहा दुर्गा स्थान यज्ञों की नगरी पहुंचे हुए हैं।दो मंदिरों में विधिवत नियम से वैदिक परंपरागत पद्धति से पूजा अर्चना की जा रही है। यहां संध्याकालीन महा आरती आकर्षण का केंद्र बना रहता है। मंदिर में हमने कुछ आम व खास श्रद्वालुओं से बातचीत की है।
बिहार में शानदार वैदिक मंत्रोच्चार और सनातन धर्म की जयघोषों के संग आज शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना के संग शुरू, मातारानी के पहले स्वरुप शैलपुत्री की हुई आराधना।
News Publisher