रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत दरभंगा स्थित प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आयोजित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सात दिवसीय एनएसएस स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सुसंपन्न हो गया। बिहार झारखंड राज्य की न्यूज नेटवर्क भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक आपको बताए कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की एन एस एस कोषांग द्वारा मधुबनी जिले के विभिन्न कालेजों के कुल 200 चयनित एन एस एस स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया है। जिसमें कार्यक्रम समन्वयक द्वितीय शबनम कुमारी, सोनू रामशंकर, युगेश्वर साह अरविंद कुमार मिलन, डॉक्टर दिलीप कुमार झा, अमित कुमार झा, रवीन्द्र कुमार सिंह, मणिकांत ठाकुर, मुकेश कुमार झा आदि का सक्रिय सहयोग रहा है । वहीं एसडी आर एफ के हवलदार कृष्ण नंदन सिंह सहित उनकी टीमों ने प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान रहा। जबकि प्रशिक्षण कार्य शिविर संचालन सह स्वागत डाक्टर आर एन चौरसिया ने किया। मौके पर आगत विद्वत अतिथियों ने विस्तार से अपनी बात यहां रखीं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अनुपम प्रिया ने कहा है कि छात्र छात्राओं में सीखने की बड़ी ललक होती है। जो कि अहम विषय है ।
बिहार के दरभंगा में मिथिला विश्वविद्यालय की जुबिली हाल में एन एस एस स्वयंसेवकों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न।
News Publisher
