बिहार में कयी संदिग्ध व्यक्ति बदमाश रेलवे क्षेत्र में है सक्रिय, जीआरपी पर रेल प्रशासन को दबिश देनी होगी।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/झारखंड :- बिहार में कयी संदिग्ध व्यक्ति बदमाश रेलवे क्षेत्र में है सक्रिय, जीआरपी पर रेल प्रशासन को दबिश देनी होगी। यह कथित संदिग्ध समस्तीपुर रेलवे स्टेशन में द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय में मिला था । उसकी हरकत से हम आश्चर्यचकित रहे। बिहार झारखंड ज़ुल्म से जंग व भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक नेटवर्क आपको बताएं कि अपना सही नाम नहीं बता रहा था।उसका हाव भाव और व्यवहार सख्त आपत्तिजनक रहा है। यहां लगभग दो तीन व्यक्ति यात्रियों को छोड़कर सो रहे थे।हम उस समय अपनी खोजी रिपोर्टिंग के क्रम में पहुंचा था।फोन चार्ज कर रहा था। इसी क्रम में यह व्यक्ति यहां आया। कुछ नौटंकी करने लगा अनायास। बल्कि उसके दिमाग में कुछ और चल रहा था। हमारा अनुमान है कि बल्कि दावा है कि ये संदिग्ध व्यक्ति हैं और अपराध में सक्रिय हैं।इसकी जांच, पकड़े जाने पर पूछताछ से पता चलेगा। बात कर रहे हैं दिनांक 28/5/2026 , गुरुवार की। हम फालो कर रहे थे। यह व्यक्ति मेरी वीडियो बनने लगा। और ब्लेकमेलिग की पूरी कोशिश की। उस कथित चोर बदमाश को लगा कि यह भी अपराध की दुनिया से जुड़ा है।बीच में जीआरपी का नाम ले रहा था। बिहार में दरभंगा, मधुबनी रेलखंडोंं में कयी संदिग्ध बदमाश, व्यक्ति सक्रिय है जो अनधिकृत रूप से फोटो और वीडियो बनाता है और अगला बदमाशों को फारवार्ड कर रहा है। इनफार्मर और रैकी आदि।इस तरह से चोरी, छीना-झपटी और कुछ लोग गायब भी हो जाते हैं। इस तरह से अपराध को रेल क्षेत्र में अंजाम दिया जाता है। रेल प्रशासन को जीआरपी पर दबिश देनी चाहिए।रडार पर उसे भी लिया जाए। क्या चेकिंग के नाम पर सिर्फ सिर्फ वसूली ही काफी है। हमने अपना थोड़ा परिचय दे दिया था। ये संदिग्ध व्यक्ति फौरन भाग खड़ा हुआ। और बाहर, रेलवे परिसर से गायब मिला। ऐसे लोग लोगों, यात्रियों का पीछा करता रहता है। निजी सूचना, जानकारी अगले बदमाशों को शेयर कर घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बिहार अंतर्गत डीआरएम, समस्तीपुर, और आरपीएफ के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग है।