रिपोर्टर – श्री हरि देव आर्य पुराडा, सुमेरपुर, पाली, राजस्थान :- 31 जून 2026 आर्य समाज मंदिर सुमेरपुर में प्रात कालीन रविवार्य वैदिक यज्ञ एवं साप्ताहिक सत्संग का कार्यक्रम सुचारू रूप से किया गया, पंडित केशव देव जी शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रो द्वारा यज्ञ करवाया गया यज्ञ में सभी आर्यजन तथा शहर के गणमान्य पुरुष एवं मातृशक्ति मौजूद रहे। यज्ञ के बाद में यज्ञ प्रार्थना एवं केशव देव जी शास्त्री द्वारा मधुर भजन की प्रस्तुति दी गई उसके उपरांत शास्त्री जी द्वारा उपदेश किया गया भजन और उपदेश बहुत ही मधुर एवं ओजस्वी था। बाद में प्रसाद वितरण कर शांति पाठ के साथ में सत्संग का समापन किया गया। आज के यज्ञ के यजमान श्री नटवर जी नlगर एवं उनकी श्रीमती अरुणा नlगर रहे साप्ताहिक सत्संग के बाद में एक जनरल मीटिंग रखी गई जिसमें आर्य समाज मंदिर सुमेरपुर तथा चेतन विद्या मंदिर स्कूल का आय व्यय तथा आगामी आने वाले कार्यक्रमों के बारे में आय व्यय की विवेचना एवं सुझाव लिए गए मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान श्री गुलाब सिंह जी राजपुरोहित तथा श्री गणेश विश्वकर्मा के अlतिथ्य मैं रखी गई इसके उपरांत फल वितरण कर शांति पाठ के साथ मीटिंग का समापन किया गया।
31 जून 2026 आर्य समाज मंदिर सुमेरपुर में प्रात कालीन रविवार्य वैदिक यज्ञ एवं साप्ताहिक सत्संग का कार्यक्रम सुचारू रूप से किया गया।
News Publisher

