JCI कोलकाता सेंट्रल द्वारा व्यवसायियों एवं युवा नेतृत्व के लिए ट्रांजेक्शनल एनालिसिस कार्यशाला आयोजित

News Publisher  

रिपोर्टर – मनीष चमारिया, कोलकाता :- जेसीआई कोलकाता सेंट्रल द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण दिवस के अवसर पर “ट्रांजेक्शनल एनालिसिस” विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विशेष रूप से व्यवसायियों एवं युवा नेतृत्वकर्ताओं के लिए आयोजित की गई, जिसमें मानव व्यवहार, संवाद कौशल एवं रिश्तों को बेहतर ढंग से समझने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में ट्रांजेक्शनल एनालिसिस के माध्यम से यह बताया गया कि किस प्रकार व्यक्ति अपने व्यवहार, सोच और संचार शैली को समझकर व्यवसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकता है। उपस्थित सदस्यों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण बताया। कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई कोलकाता सेंट्रल के अध्यक्ष जेसी ईश्वर रूमटा के नेतृत्व में किया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीतू बील, वाइस प्रेसिडेंट ट्रेनिंग काकोली दास मंडल की विशेष भूमिका रही। कार्यशाला का संचालन नेशनल ट्रेनर एवं जोन डायरेक्टर ट्रेनर चेतन मुरारका द्वारा किया गया। उन्होंने अपने अनुभव एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को ट्रांजेक्शनल एनालिसिस के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।